दोनों चरण का कार्य दिसंबर 2023 पूरा करने का लक्ष्य है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को सिगरा स्टेडियम में निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति देखकर खुशी जाहिर की। स्टेडियम क्रिकेट मैदान और बड़ा बनाने का सुझाव दिया।
सिगरा स्टेडियम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी के तहत करीब साढ़ चार सौ करोड़ रुपये की लागत से तीन चरणों में तीन मंजिला बनने वाले सिगरा स्टेडियम में खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर की सुविधा मिलने वाली है। क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए आधुनिक क्रिकेट मैदान का कार्य प्रगति पर है। 125 गुना 100 मीटर के क्षेत्रफल में चार विकेट का क्रिकेट मैदान आईसीसी के मानकों पर बनाने की योजना थी। अब इसे और बड़ा बनाने के लिए खेलमंत्री ने सुझाव दिया है।