फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में हिंदू राष्ट्र अधिवेशन: भारत और नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने पर होगा मंथन, ये दिग्गज रहेंगे मौजूद

Fri, 11 Nov 2022 07:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

12 और 13 नवंबर को आशापुर में सौ से अधिक संगठन एकजुट होंगे। साथ ही हिंदू राष्ट्र का संविधान, काशी विश्वनाथ मंदिर मुक्ति का संघर्ष एवं सफलता, हिंदू शिक्षा नीति, जिहाद का प्रतिकार और मंदिर सुरक्षा के विषयों पर विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
बनारस banaras - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस में होने वाले हिंदू राष्ट्र अधिवेशन के दौरान भारत और नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने पर मंथन होगा। 12 और 13 नवंबर को आशापुर में सौ से अधिक संगठन एकजुट होंगे। साथ ही हिंदू राष्ट्र का संविधान, काशी विश्वनाथ मंदिर मुक्ति का संघर्ष एवं सफलता, हिंदू शिक्षा नीति, जिहाद का प्रतिकार और मंदिर सुरक्षा के विषयों पर विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रदेश समन्वयक विश्वनाथ कुलकर्णी ने बताया कि हिंदू राष्ट्र- ‘चुनौतियां एवं दिशा’, ‘मंदिरों का सुप्रबंधन’ तथा ‘भ्रष्टाचार निर्मूलन’ विषयों पर परिसंवाद में विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। अधिवेशन में उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिसा, असम तथा अमेरिका एवं नेपाल के 100 से अधिक हिंदू संगठनों के 400 से अधिक प्रतिनिधियों को निमंत्रित किया गया है। इसमें अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन, धर्मसंघ शिक्षा मंडल के महामंत्री जगजीतन पांडेय, काशी विद्वत परिषद के महामंत्री डॉ. रामनारायण द्विवेदी, अखिल भारतीय विद्वत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कामेश्वर उपाध्याय, अमेरिका से मां राजलक्ष्मी, विश्व हिंदू महासंघ नेपाल के शंकर खराल, वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें