फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चंद्रशेखर जातिगत जनगणना के लिए करेंगे बड़ा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संत रविदास की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रविवार को सीरगोवर्धनपुर पहुंचे। संत रविदास की जन्मस्थली पर मत्था टेकने के बाद संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया। इस दौरान यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए एलान किया कि जल्द ही हम जातिगत जनगणना को लेकर बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी से संबंधित सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि धार्मिक ग्रंथ में अगर कहीं कुछ गलत लिखा है तो उसे बदलने की मांग सही है। यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अनुसूचित व पिछड़ी जातियों और वंचितों को न्याय नहीं मिल रहा। हाल में जारी बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य के बजट में कटौती कर दी गई। यह ठीक नहीं है। भाजपा पर हमला बोलते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि जिस दिन इस देश का बेरोजगार सड़क पर खड़ा हो जाएगा, सरकार को उल्टे पैर भागना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें