इस महीने में अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस होनी चाहिए। इसकी वजह रविवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बताया कि जम्मू कश्मीर में चार जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से एक बार फिर यहां मौसम बदलेगा और पांच जनवरी के बाद यहां बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
शीतलहर के प्रकोप से बचाव को लेकर नगर निगम की ओर से भले ही चौराहों पर अलाव जलवाए जाने का दावा किया जा रहा हो, लेकिन व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। रविवार को दिन ही नहीं रात में भी शहर में अधिकांश चौराहों पर नगर निगम की ओर से अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं दिखी। मैदागिन चौराहा, कैंट स्टेशन के सामने कमलापति प्रतिमा के सामने, लहरतारा बौलिया चौराहे पर कुछ लोग खुद ही आग जलाकर बैठे दिखे।
सोमवार सुबह छाया घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
जिस तरह से कोहरा छाने लगा है, उससे गाड़ियों से चलना भी मुश्किल हो गया है। शनिवार आधी रात के बाद कैंट से लहरतारा जीटी रोड, बीएचयू से सामनेघाट पुल,पुलिस लाइन चौराहे से आशापुर चौराहे की ओर से जाने वाले चार पहिया वाहन, बस आदि बड़ी गाड़ियों की चाल भी धीमी रही। इसके अलावा रविवार सुबह सात बजे तक बहुत से लोग दो पहिया, चार पहिया की लाइट जलाकर ही चलते रहे।