फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव व मायावती की सरकारों में खूब हुआ जातिवाद और परिवारवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती रविवार को सर्किट हाउस पहुंचीं। यहां पत्रकारों के सवाल पर उमा भारती ने सपा और बसपा पर निशाना साधा। भाजपा से ब्राह्मणों की नाराजगी के सवाल पर कहा कि प्रदेश ने जातिवाद को भुगता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और मायावती के सरकारों में खूब जातिवाद हुआ। इन्होंने इतना परिवारवाद किया कि उनकी अपनी जाति के लोग ही नाराज हो गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार की सबसे बड़ी भूल जातिवाद और परिवारवाद रही। उन्होंने संप्रदायवाद फैलाया। कानून व्यवस्था कंट्रोल नहीं किया और केवल भ्रष्टाचार किया। इस कारण से लोग यूपी में सपा की सरकार नहीं चाहते हैं। अखिलेश यादव के सपने में भगवान श्रीकृष्ण के आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोग क्यों नहीं सोच रहे हैं कि जनता के सपनों में अखिलेश यादव के पूरे पांच साल का कार्यकाल आ रहा है। लोगों में डर पैदा करने वाले खुद डर रहे हैं कि कहीं फिर सपना सच न हो जाए। अब लोग सीएम योगी आदित्यनाथ के पांच साल के कार्यकाल का सुखद सपना देख रहे हैं।
हर महिला का होना चाहिए सम्मान : उमा भारती
हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के हिंदू महिला के सिर पर थूकने के विवाद पर उमा भारती ने कहा कि वो उन्हें नहीं जानती। इन विवादों में नहीं पड़ना है। महिला तो महिला होती हैं, उसमें हिंदू और मुस्लिम कुछ नहीं होता, हर महिला का सम्मान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें