फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा में न हो ढिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने रविवार को सारनाथ के पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मातहतों को निर्देश दिया। उन्होंने सारनाथ, पर्यटक थाना, एसीपी कार्यालय, साइबर थाने का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त अशोक मुथा जैन सबसे पहले सारनाथ थाने पहुंचे। अभिलेख की पड़ताल के बाद उनकी नजर थाना परिसर में गंदगी पर गई। उन्होंने थाना प्रभारी को साफ-सफाई का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने पुरातात्विक उत्खनित स्थल परिसर का भ्रमण किया। पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पर्यटन थाना प्रभारी अरविंद कुमार को निर्देशित कि पर्यटकों की सुविधा का ध्यान रखें। पर्यटक थाने में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। एसीपी कार्यालय व साइबर क्राइम थाना का निरीक्षण कर विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित को दिशा निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें