जरूरतमंदों को दिया जा रहा अनाज का पैकेट
- फोटो : अमर उजाला
वही असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों की संख्या इससे लगभग 10 गुना ज्यादा है और ये लोग कोरोना से बचाव के लिए प्रभावी लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर प्रयास अनाज बैंक, भारत रक्षा दल की ओर से जरूरतमंदों की मदद की जा रही है।
प्रयास सामाजिक संगठन की ओर से अपने अनाज बैंक संस्था से कई लोगों को राशन दिए जा रहे हैं। काफी मात्रा में अनाज के पैकेट तैयार किए गए हैं और वितरण भी शुरू हो गया है। मोहम्मदपुर ब्लाक क्षेत्र में अंबिका सेवा संस्थान की ओर से असहाय लोगों की मदद की जा रही है जरूरतमंदों को राशन और घरेलू जरूरत के अन्य सामान उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
आजमगढ़ के फूलपुर में न्यू कैम्ब्रिज स्कूल में अनाज वितरित करते प्रबंधक मोहम्मद सादिक
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह से भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आजमगढ़ नगर क्षेत्र में भोजन का पैकेट बांटा जा रहा है। भारत रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम ने बताया कि जरूरतमंदों की जांच-पड़ताल करके उन्हें राशन सब्जी आदि उपलब्ध करवाया जा रहा है। साथ ही हम लोगों ने नगर क्षेत्र में ऐसे लोग जो खाना बनाने में अक्षम हैं उनको भोजन का पैकेट घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी है। आज 25 लोगों को भोजन का पैकेट पहुंचाया गया।