मंडुआडीह सब्जी मार्केट
- फोटो : अमर उजाला
लोहता क्षेत्र की बजरंग नगर सब्जी मंडी में पुलिस ने मंडी में लोगों को एक मीटर की दूरी पर रहकर सब्जी खरीदने की सलाह दी। साथ ही दुकानदारों को चेताया कि जो मनमाना दाम लेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बाईपास सब्जी मंडी में दुकानदारों को हिदायत देते पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, सामानों की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने रेट लिस्ट जारी की है। उसमें आटा 26 रुपया किलो जबकि खुले में 30 से रुपए,अरहर दाल 85 रुपए खुले में 90 से 100 ,सेब 80 से 100 रुपए किलोग्राम के बजाय 120 रुपये किलो, संतरा 50 रुपया से 60 से 70 रुपया किलोग्राम, सरसों तेल 115 के बजाय 120 रुपए, चीनी 38 रुपए किलोग्राम के बजाय 40 से 45 रुपये किलो बिक रहा है।
पाण्डेयपुर में राशन की दुकान के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शहर में इन रेट पर सामग्री ढूंढ़े से नहीं मिल रही। फल दुकानदार प्रति किलो 20 से 50 रुपये तक वसूल रहे हैं। आटे की किल्लत बनी हुई है और दिनभर लोग विभिन्न मंडियों में आटे के लिए दौड़ भाग लगाते रहे।
पिंडरा सब्जी मंडी का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
सब्जियों के दाम कहीं कम तो अधिकतर इलाकों में दो गुना भाव में मिल रहे हैं।