नगर निगम में हुई संभव जनसुनवाई में मंगलवार को कुल पांच शिकायतें आई। अंबिया मंडी हरतीरथ कोतवाली के मनोज कुमार सिंह ने नगर आयुक्त अक्षत वर्मा से क्षेत्र के एक जर्जर मकान को ध्वस्त कराने की मांग की। कहा कि मकान जर्जर है और इसके गिरने का खतरा बना हुआ है।
इसे ध्वस्त कराएं जिससे भविष्य में कोई जान माल की हानि न हो।
इस पर नगर आयुक्त ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अन्य शिकायतों के निस्तारण लिए नगर आयुक्त ने सभी पत्रों को संबंधित अधिकारियों के पास भेजा। जनसुनवाई में फरीदपुर सोनारपुरा के विजय यादव ने अतिक्रमण हटवाने, ओमकालेश्वर के सालिया बेगम ने गलत नामांतरण, महमूरगंज के समीर वर्मा ने नाली पर अतिक्रमण, मां यशोदा नगर कॉलोनी मंडुवाडीह के हेमंत कुमार राव ने जल निकासी की समस्या को लेकर में शिकायती पत्र दिया। सभी शिकायतकर्ताओं को नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान होगा।