फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: सड़क हादसों में वृद्ध सहित तीन ने गंवाई जान, आक्रोशित लोगों ने किया एनएच जाम

Sat, 15 Dec 2018 10:09 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
सड़क जाम करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चंदौली जिले में शनिवार को अलग अलग स्थानों पर हुए हादसे में में वृद्ध सहित तीन लोगों की मौत हो गई।   सैयदराजा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर नौबतपुर में चेकपोस्ट के समीप तेजोपुर गांव के सामने स्थित हनुमान मंदिर के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।  मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद कंटेनर के पहिए के बीच फंसे शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर गांव निवासी राधेश्याम उर्फ बुच्चू शर्मा (55) बिहार के महुअरिया में सैलून चलता था। हाल ही में कर्मनाशा बाजार में एक दुकान किराए पर लिया था और उसमें सैलून खोला था। शनिवार को दुकान के उद्घाटन के लिए जा रहा था। सुबह साढ़े सात बजे वह तेजोपुर गांव के समीप पहुंचा। वह बिहार की ओर जाने वाले लेन पर रोड के किनारे खड़ा होकर वाहन का इंतजार करने लगा। इसी बीच तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित हो गया और व्यक्ति चपेट में आ गया। वह कंटेनर के पहियों के बीच फंस गया।

 

घटना के बाद जब तक लोग पहुंचते चालक और खलासी दोनों मौके  वाहन छोड़ कर फरार हो गए। लोगों ने मुआवजा की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर सीमेंट के बड़े बड़े ब्लाक रख दिए। जाम से सड़क के दोनों तरफ पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।  

सूचना पर सैयदराजा थाना प्रभारी एसपी सिंह चंदौली कोतवाली प्रभारी आशुतोष ओझा भी दल बल के साथ पहुंच गए। लोग मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे।  बाद में उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण माने। इसके बाद पुलिस ने पहियों के बीच फंसे शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

 

 चकिया पीडीडीयू नगर मार्ग पर स्थानीय थाना अंतर्गत अकोढ़वा गांव के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार रवि भारती (35) की मौत हो गई।  पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चकिया निवासी रवि किसी काम से वाराणसी गया था और रात में वापस लौट रहा था।
 
उसने हेलमेट पहन रखी थी लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट टूट गया।  अदलहाट थाना के भाईपुर निवासी राजाराम का एकलौता पुत्र रवि भारती  चकिया में मकान बनवा कर  परिवार के साथ रह रहा था। वह स्वयं हलवाई था और मिठाइयां बनाने का काम करता था। शुक्रवार को वह वाराणसी काम के लिए गया था। रात में वह वापस लौट रहा था। अकोढ़वा गांव के समीप  किसी वाहन के धक्के से वह सड़क पर गिर पड़ा और सिर में चोट लगने की वजह से मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने सौ नंबर डायल कर पुलिस को सूचित किया।
 
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर थाने आई और उसके पास मिले कागज के आधार पर परिवार वालों को सूचित किया।  पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है।  
विज्ञापन

चकिया पीडीडीयू नगर मार्ग पर  बुढ़वल गांव के पास शनिवार की सुबह टहलते समय अज्ञात वाहन के धक्के से सोनहुल गांव निवासी सुनील सिंह (40) की मौत हो गई। सुनील चकिया के कालिका धाम कालोनी में फर्नीचर का कारोबार करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

सोनहुल गांव निवासी सुनील सिंह  शनिवार की सुबह टहलने गया था। चकिया -पीडीडीयू मार्ग पर बुढवल गांव के पास पीडीडीयू नगर की तरफ से आ रही  अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया । इससे सुनील गंभीर रूप से घायल होकर सड़क के किनारे गिर पड़े। वाहन चालक वाहन ले कर फरार हो गया।  देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक सुनील प्रेम सागर सिंह के पुत्र था और वह अपने पीछे पत्नी माया सिंह,  पुत्री वर्षा, पुत्र शुभम को छोड़ गए। सुनील तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक सुनील के बड़े भाई संतोष सिंह ने अज्ञात वाहन से धक्का मारने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें