फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में लाखों की चोरी: ताला तोड़ खंगाला दुकान, डीवीआर भी उठा ले गए; इस वजह से बच गई तिजोरी

Mon, 02 Mar 2026 11:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: चोलापुर में चोरी की जानकारी मिलते ही माैके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। दुकान मालिक से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस आश्वस्त किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद बिखरे सामान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: चोलापुर के चंदापुर चौकी अंतर्गत चमरहा बाजार में बीती रात ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखी काउंटर से नगदी और जेवरात चुरा लिए। हालांकि, तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन मजबूत होने के असफल रहे। 

विज्ञापन


बहलोलपुर निवासी वीरेंद्र कुमार सेठ की चमरहा बाजार में 'सेठ जगन्नाथ राजकुमार ज्वेलर्स' नाम से दुकान है। वीरेंद्र कुमार सेठ रोज की तरह शनिवार को अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। भुक्तभोगी वीरेंद्र सेठ के अनुसार, भोर में लगभग तीन बजे किसी परिचित द्वारा उनके दुकान का शटर टूटा तथा बाहर कुछ लोगों के खड़े होने की सूचना उनको फोन द्वारा मिली। 

लगभग आधे घंटे के भीतर वे दुकान पर पहुंचे तो बाहर कोई खड़ा नहीं मिला। चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर भीतर प्रवेश किया था। उन्होंने दुकान के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर 700 ग्राम चांदी के जेवर, लगभग 2000 नगदी तथा एक ग्राम गोल्ड ज्वेलरी के सामान चोरी कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

पीड़ित ने मौके पर पहुंचकर देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था और कीमती जेवरात गायब थे। चोर सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने के साथ ही डीवीआर उठा ले गए थे। दुकान में रखी हुई डिफेंडर मॉडल की तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन हैंडल टूटने के बावजूद भी तिजोरी नहीं खुल सकी। 

वीरेंद्र सेठ के अनुसार काउंटर में रखा लगभग 700 ग्राम चांदी के जेवर तथा कुछ नगदी चोरों के हाथ लगे हैं। हालांकि मुख्य तिजोरी कर नहीं तोड़ पाये। पीड़ित वीरेंद्र कुमार सेठ द्वारा सूचना दिए जाने के बाद चोलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है। 

10 दिन पूर्व 18 फरवरी को उक्त घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक ही रात पांच गुमटियों का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान पार कर दिया था। अभी पूर्व में हुई चोरियों का पुलिस जांच कर ही रही थी, तब तक चोरों ने दूसरी घटना को अंजाम दे दिया। थाना प्रभारी चोलापुर दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें