फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चोरों ने चार घंटे में खंगाल डाले चार घर, नकदी समेत 23 लाख से ज्यादा के आभूषण उड़ाए

Wed, 20 Jan 2021 04:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा घर का सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के एक गांव में मंगलवार की रात चोरों ने चार घंटे में चार घरों से 23 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चुरा लिए। बुधवार की सुबह पीड़ितों को जगने पर इस घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद दोहरीघाट एसओ सच्चितानंद यादव फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। वहीं, गांव में चोरी की बड़ी घटना से नाराज ग्रामीण पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाते दिखे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रौंदा भगवानपुर गांव में दुस्साहसी चोरों के दल ने सबसे पहले गांव के संजय यादव के घर में छत के रास्ते से प्रवेश किया। परिवार के सोने का फायदा उठाकर चोरों ने आलमारी में रखे 50 हजार रुपये नकदी के साथ सोने की चार अंगूठी, छह सोने की बाली, गले का हार सहित करीब सात लाख रुपये के गहने समेट ले गए।

संजय यादव के घर के बाद चोर मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाली विद्यावती पत्नी स्व. बृजभान यादव के घर पर धावा बोल दिया। चोरों ने वहां से सोने का हार, नथिया, मांगटीका सहित करीब चार लाख रुपये के आभूषण और पांच हजार रुपया नकदी समेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने इसके बाद 100 मीटर दूरी पर स्थित ग्रामीण कैलाश राय के घर के पहुंचे। जहां चोरों ने घर के बाहर बने कमरे में सो रहे कैलाश को बाहर से बंद कर घर में 18 सौ रुपये नकदी और 12 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए।

इसके बाद चोर 10 मीटर दूरी स्थित संतोष राय के घर में छत के रास्ते से घुसकर चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत करीब 35 हजार आंकी गई है। चोरों ने इसके बाद मुन्ना राय के घर में चोरी की नीयत से घुसे, लेकिन शौच करने के उठे।

मुन्ना राय की आहट पाकर चोर घर से भाग निकले। बुधवार की सुबह जब संजय, विद्य्रावती, कैलाश और संतोष और उसके परिजन सो कर उठे तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई।

चारों पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चोरी की बड़ी घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सच्चिदानंद फॉरेसिंक टीम के साथ पहुंच गए। वह चारों घटना स्थलों का मुआयना करते हुए जांच में जुट गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें