फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम के ब्रह्मेश्वर मंदिर में चोरी, पीतल के दरवाजे और गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति गायब

Fri, 31 May 2019 09:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम में निकले मंदिरों पर अब चोरों की नजर पड़ गई है। ध्वस्तीकरण के दौरान मकानों के बीच से निकले प्राचीन मंदिरों में चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। चोरों ने गुरुवार रात ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर को अपना निशाना बनाया। चोर मंदिर से पीतल का दरवाजा और अन्य सामग्री चुरा ले गए। सुबह स्थानीय लोगों से जानकारी होने पर मंदिर के सेवईत पहुंचे और उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


मंदिर से जुड़ी महालक्ष्मी शुक्ला ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मंदिर में चोरी की सूचना दी। हम लोग जब पहुंचे तो देखा कि मंदिर का पीतल का दरवाजा, अरघा, बर्तन और गणेश लक्ष्मी की पीतल की मूर्ति समेत कई वस्तुएं गायब थीं। उन्होंने मंदिर को कॉरिडोर के लिए इस शर्त पर दिया था कि उसकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे लेकिन हैरानी इस बात की है कि अभी तक मंदिर में प्रकाश तक की व्यवस्था नहीं हो सकी है। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह से की है।

बता दें कि काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास सुरक्षा सख्त रहती है। सुरक्षा के लिहाज से तीन चरणों में मंदिर का सुरक्षा घेरा रहता है। सीआरपीएफ, पीएसी और स्थानीय पुलिस के जवान तीन पालियों में चौबीस घंटे मंदिर की हिफाजत करते हैं। कड़ी चौकसी के बाद मंदिर परिक्षेत्र में चोरी होना सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो मकानों के बीच से निकले मंदिरों में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। 
विज्ञापन


मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी :
ब्रह्मेश्वर मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने काशी विश्वनाथ धाम के मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी और एसएसपी को निर्देश देते हुए कहा कि धाम के मंदिरों की सुरक्षा में लापरवाही किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें