फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: रिटायर्ड फौजी के परिवार को बनाया बंधक, जेवर और कैश समेट ले गए चोर

Mon, 19 Oct 2020 11:50 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ईंट-पत्थर दिखाते पीड़ित परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के चोलापुर थाना के उधोरामपुर महदेवा गांव में सेना के रिटायर्ड जवान के परिवार को एक कमरे में बंद कर रविवार की रात बदमाश नकदी और जेवर समेट ले गए। सोमवार की सुबह घटना की सूचना के बाद पीड़ित परिवार के घर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी हुई थी। वहीं, घटना की सूचना पाकर पुलिस केवल मौका मुआयना तक ही सीमित रही।

विज्ञापन

उधोरामपुर महदेवा गांव निवासी रिटायर्ड सैनिक राम दयाल सिंह यादव पत्नी नागमती देवी और पुत्री अर्चिता यादव के साथ घर के भीतर सो रहे थे। बदमाश बांस के सहारे छत के ऊपर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते घर के अंदर घुसकर सो रहे परिवार के कमरे के बाहर की कुंडी लगा दी।


इसके बाद दो कमरों का ताला तोड़ घर के मुख्य दरवाजे को खोलकर लगभग 400 मीटर दूर खेत में बदमाश आलमारी व अटैची खोले और सामान निकाले। रात 1:30 बजे राम दयाल सिंह यादव की पत्नी नागमती की नींद खुली और वह आंगन में जाने के लिए दरवाजा खोलने लगी तो नहीं खुला।

विज्ञापन

सामान दिखाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
इस पर उन्होंने रामदयाल को जगाया। पीछे के रास्ते से चैनल खोल कर परिवार के लोग बाहर निकले तो देखे कि घर के सभी दरवाजे खुले थे और सामान बिखरा था। घर के आंगन के बगल के कमरे में ईंट-पत्थर पड़े थे। जिस बांस से बदमाश छत पर चढ़े थे, उसके पास भी ईंट-पत्थर इकट्ठे किए थे।

नागमती ने बताया कि 1,86,000 रुपये, सोने की चार अंगूठी, आठ पायल व कपड़े और जमीन संबंधी कुछ जरूरी कागजात बदमाश ले गए हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार उन्हें लगभग तीन लाख का नुकसान हुआ है। रामदयाल ने बताया कि बदमाशों ने ईंट-पत्थर इकट्ठे कर रखे थे।
विज्ञापन

यदि कोई विरोध करता तो वह हमला भी कर देते। उधर, घटना की जानकारी पाकर भूतपूर्व सैनिक समाज ट्रस्ट के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। रामदयाल भूतपूर्व सैनिक समाज सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हैं। इस घटना को लेकर पूर्व सैनिकों ने नाराजगी जताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें