किराए के मकान में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तफ्तीश में जुट गई। बता दें कि मृतक के पास के कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
सत्संग नगर कालोनी स्थित एक मकान में रविवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार भुजाड़ी, थाना खानपुर, जिला गाजीपुर निवासी रामबिलास यादव (25) सत्संगनगर कालोनी (सारनाथ) स्थित जितेंद्र मौर्या के मकान में रहकर सिविल की तैयारी करता था।
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। पड़ोसी छात्रों ने कमरे का दरवाजा देर तक बंद होने पर उन्होंने खटखटाया, दरवाजा न खुलने पर उन्होंने खिड़की से देखा तो रामबिलास फांसी पर झूला हुआ है। उप निरीक्षक प्रदीप यादव ने बताया कि कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक बीएड की पढ़ाई कर सिविल की तैयारी करता था।