फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास, गंगा में लगाई छलांग, पुलिस ने दिखाई तत्परता, बचाई जान

Sun, 13 Apr 2025 10:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

खाकी का मानवीय चेहरा तब देखने को मिला जब एक महिला ने गंगा में छलांक लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाई और तत्काल गोताखोर की मदद से महिला को बाहर निकलवाया। इलाज के बाद उसे घर भेजवाया।  
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने ब्रह्म घाट पर खुदकुशी करने के लिए मढ़ी से कूदने वाली महिला को सकुशल बचा करके परियों के साथ वापस घर भेज दिया। रोहनिया के गोविंदपुर निवासी उर्मीला देवी (65) शाम ये वक्त ब्रह्म घाट पहुंची और घाट पर कुछ देर टहलने के बाद मढ़ी पर चढ़ कर गंगा नदी में कूद गई।

विज्ञापन


महिला को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, इस दौरान ब्रह्मा घाट पर अगस्त कर रहे गाय घाट चौकी इंचार्ज प्रशांत गुप्ता मौके पर पहुंचे। तत्परता दिखाते हुए उन्होंने गोताखोरों की मदद से डूब रही उर्मिला देवी को बचा कर सुरक्षित बाहर निकाला।

दरअसल, उर्मिला देवी  छह माह पहले बेटे की मौत के बाद से अवसादग्रस्त थीं, रविवार शाम घर से निकलकर कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्रह्मा घाट पहुंचीं और मढ़ी पर चढ़कर गंगा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया और मेडिकल परीक्षण के बाद उर्मिला देली को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें