फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युवा रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विश्व उद्यमिता दिवस पर चौबेपुर स्थित सूबेदार सिंह स्मृति महाविद्यालय में स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत की ओर से कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों को उद्यमिता, स्वावलंबन और रोजगार सृजन के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र सह संपर्क प्रमुख सत्येंद्र कुमार सिंह ने उद्यमिता की आवश्यकता, युवाओं की भूमिका और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनके योगदान पर बात की। कहा कि युवा रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने वाले बनें।
विज्ञापन

प्रांत महिला प्रमुख डॉ. माधवी तिवारी ने कहा कि युवाओं को अपनी क्षमता, कौशल और नए विचारों को पहचानकर उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। स्वावलंबन केवल व्यक्ति के आर्थिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण आधार है। मुख्य वक्ता व क्षेत्र संयोजक अनुपम श्रीवास्तव ने उद्यमिता के विभिन्न आयामों पर जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नए अवसर तलाशने और रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया। उन्होंने नवाचार, कौशल विकास और उद्यमशील सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अजय आनंद ने स्वावलंबी भारत अभियान की जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें