फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाइयों के बीच विवाद को सुलझाने गए युवक की पेंचकस से चोट लगने से मौत    

Thu, 25 Jun 2020 11:52 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिले के औराई क्षेत्र के भवानीपुर गांव में गुरुवार की शाम दो सगे भाइयों के बीच विवाद में बीचबचाव करने गए एक 35 वर्षीय युवक को पेंचकस लग गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग वाराणसी ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देर शाम भवानीपुर में मनोज मिश्रा उर्फ पप्पू और उसके सगे भाई के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हो रहा था।

विज्ञापन


थोड़ी ही देर में विवाद मारपीट में बदल गया। विवाद गहरा होता देख उसके चचेरे भाई छविनाथ मिश्रा बीच-बचाव करने गए। मनोज के हाथ में एक पेचकश था, जो छविनाथ के पेट में जा घुसा और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे।

परिवार और आसपास के लोग आनन-फानन में उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात औराई थाने पहुंचकर मनोज मिश्रा के खिलाफ छविनाथ के परिवार के लोगों ने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। औराई पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें