फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: इंस्टाग्राम पर तमंचा दिखाकर रिल्स बनाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल, पुलिस ने उठाया ये कदम

Thu, 23 Mar 2023 07:21 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के राजगढ़ खटकरिया निवासी सोनू दुबे क्षेत्र के प्रतापपुर (मिर्जामुराद) गांव स्थित अपने रिश्तेदारी में कुछ दिन से रह रहा था। तीन दिन पहले उसने तमंचे के साथ रील्स बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन
instagram reels new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ रील्स बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के राजगढ़ खटकरिया निवासी सोनू दुबे क्षेत्र के प्रतापपुर (मिर्जामुराद) गांव स्थित अपने रिश्तेदारी में कुछ दिन से रह रहा था। तीन दिन पहले उसने तमंचे के साथ रील्स बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मिर्जामुराद पुलिस सोनू के खोजबीन में जुट गई। थाना प्रभारी दीपक कुमार राणावत के मुताबिक बुधवार की रात भीखीपुर तिराहे से सोनू को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें