फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में नगर विकास ऊर्जा मंत्री की समीक्षा बैठक : अफसरों को दिया निर्देश, गरीबों का बिजली कनेक्शन न काटें

Sun, 29 Dec 2024 08:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने ज्ञानपुर में सीएम डैश बोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली और कहा कि अफसर कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदो तक पहुंचाएं। इसके साथ ही कहा कि गरीबों का बिजली कनेक्शन काटे जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
मंत्री ए के शर्मा बैठक लेते हुए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानपुर जिले के प्रभारी मंत्री एवं नगर विकास, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को सीएम डैश बोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा किया। कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदो तक पहुंचाने पर बल दिया। ओटीएस योजना में अधिक लोगों को शामिल करने का निर्देश दिया। कहा कि बिजली बिल बकाया में किसी गरीब का कनेक्शन न काटें, अन्यथा कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने पिछली बैठक में दिए निर्देशों का फीडबैक जनप्रतिनिधियों से लिया। बिजली निगम की शिकायतों पर बिजली बिल बढ़ाकर और मनमाने ढंग से न भेजने का निर्देश दिया। सिंचाई विभाग की समीक्षा में एक्सईएन को निर्देश दिया कि तीन दिन के अंदर नहरों से गांव-गांव में पानी पहुंच जाए, जिससे किसान सिंचाई कर सकें। बताया कि उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना तीन चरणों में लागू होगी।

यह योजना 15 दिसंबर से लेकर 31 जनवरी तक चलेगी। उन्होंने बिजली, पुलिस और राजस्व विभाग के अफसरों से कहा कि अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जीरो टॉलरेंस पर कार्य करने सहित जनहित कार्याे को निर्धारित समय सीमा में करने का निर्देश दिया। जिला प्रोबेशन विभाग और जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री जी ने दोनों विभागों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत स्तरों पर पेंशन कैंप लगाकर जरूरमंदो का आवेदन भरवाया जाए।
विज्ञापन


विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर ने हाईवे के अंडरपास की जगहों पर लाईट और सीसीटीवी कैमरें लगवाने का आग्रह किया। डीएम विशाल सिंह ने बताया कि सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर ई श्रेणी में आने वाली परियोजनाओं में सुधार लाया जा रहा है। प्राथमिक शिक्षा विभाग के एमडीएम (मध्यान भोजन कार्यक्रम) और छात्रों की डिजिटल उपस्थिति में सूबे में पहला स्थान मिला है। मौके पर सांसद डॉ. विनोद बिंद, जिपं अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, विधायक विपुल दूबे, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एसी राधेश्याम आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें