गंगा आरती और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के दौरान उनके साथ पत्नी कल्पना सोरेन, बड़ा बेटा नीतिल सोरेन, छोटा बेटा विश्वजीत सोरेन रहे। शनिवार को वे मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी के धाम दर्शन के लिए रवाना होंगे।
मेरी सफलता में पत्नी कल्पना का योगदान
सोरेन ने कल्पना के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। ट्विटर पर तस्वीर के साथ मुख्यमंत्री ने लिखा है, आज हमारे विवाह को 14 वर्ष हो गए। राजनीतिक जीवन में आने के बाद मेरे उतार चढ़ाव भरे संघर्षपूर्ण सफर में हमजोली रही मेरी धर्मपत्नी कल्पना, आज की मेरी सफलता में अहम योगदान रखती है।