फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Rains: बारिश के बाद बदला वाराणसी का मौसम, कभी धूप..तो कभी छांव की आंखमिचौली, IMD ने क्या जानकारी दी?

Sun, 13 Aug 2023 09:51 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अगस्त के शुरुआत से ही मौसम खुशनुमा बना हुआ था। तेज हवा के साथ ही अच्छी बारिश होने की वजह से तापमान कम होकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस कारण गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की और रात में सिहरन जैसा भी अहसास होने लगा।
विज्ञापन
वाराणसी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में सप्ताह के शुरुआत से रुकरुक कर बारिश के बाद शनिवार से मौसम बदल गया। सुबह से ही तीखी धूप होने के साथ ही हवा भी नहीं चली। एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान एक बार फिर बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले तीन-चार दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- Varanasi: असलहों से लैस नौ लोग आधी रात पहुंचे रंगदारी मांगने, शोर मचाने पर दो पकड़े गए, ये है पूरा मामला

विज्ञापन

अगस्त के शुरुआत से ही मौसम खुशनुमा बना हुआ था। तेज हवा के साथ ही अच्छी बारिश होने की वजह से तापमान कम होकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस कारण गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की और रात में सिहरन जैसा भी अहसास होने लगा। अब एक बार फिर मौसम में बदलाव हो गया। शनिवार को दिन में धूप से गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून हिमालय की ओर चला गया है। इसको मानसून ब्रेक कहा जाता है। फिलहाल तीन-चार दिन तक बारिश की संभावना नहीं है। 20 अगस्त के बाद फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें