फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिंजो की राह में पेश होगी चमचमाती काशी

Tue, 08 Dec 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे की राह में चमचमाती काशी पेश की जाएगी। इसके लिए उन राहों को सजाने-संवारने में प्रशासनिक अमले ने ताकत झोंक दी है, जिधर से गुजरते हुए शिंजो गंगा आरती देखने के लिए दशाश्वमेध घाट जाएंगे। इस दौरान शिंजो बाबतपुर से दशाश्वमेध घाट के बीच काशी को जिधर भी निहारेंगे, हर कोना दमकता नजर आएगा।
विज्ञापन

 
जापानी पीएम जब 12 दिसंबर को काशी में प्रवेश करेंगे, तब शाम ढल चुकी होगी। उस दौरान जब उनका काफिला सड़कों पर दौड़ेगा तब रास्ते भर लगने वाले एलईडी स्ट्रीट लाइट की दूधिया रोशनी बिजली-टेलीफोन के सिल्वर कलर में चमकते खंभों पर और चमक बिखेरेगी।

इसके लिए बाबतपुर एयरपोर्ट से दशाश्वमेध घाट होते हुए ज्ञानवापी तक के बिजली, टेलीफोन के खंभों को सिल्वर कलर में रंगने का काम जोरों पर है। बिजली तारों के जंजाल को हटाकर एरियल बंच कंडक्डर (एबीसी) तार लगाए जा रहे हैं। दशाश्वमेध, गोदौलिया के खंभों को सोमवार को सिल्वर कलर में कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा बांसफाटक, चौक, बुलानाला, मैदागिन, कबीर रोड, पिपलानी कटरा, लहुराबीर की सड़कों की दोनों पटरियों के खंभों को सिल्वर कलर में जल्द ही कर दिया जाएगा। शिंजो के स्वागत में आध्यात्मिक नगरी को दुल्हन की तरह सजाने, संवारने के लिए अधिकारी ठंड के मौसम में दिन -रात पसीना बहाने लगे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें