फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट बस ने दूकानदार को कुचला, बवाल

Sat, 05 Sep 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा (बौलिया) पर शुक्रवार की रात सड़क पार करते समय स्थान दूकानदार नंदू यादव को वाराणसी शहर की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। मौके पर ही नंदू की मौत हो गई। नाराज लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया। दो रोडवेज बस, दो ट्रक, पांच आटो और दो मैजिक समेत करीब दर्जन भर वाहनों पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया। अफरातफरी के बीच बसों में सवार लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना के बाद पहुंची फोर्स ने आश्वासन देकर किसी तरह मामला शांत कराया। करीब दो घंटे बाद रात करीब सवा दस बजे जाम समाप्त हुआ। वहीं हादसे के बाद बस समेत चालक को पकड़ लिया गया। चालक राजकुमार सिंह इलाहाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन


लोहता केे भिटारी (चोरवाबारी) निवासी नंदू यादव (48) की महेशपुर में नाश्ते की दूकान है। शुक्रवार की रात करीब 8:15 बजे वह बौलिया में किसी काम से गए थे। सड़क पार करते समय इलाहाबाद से वाराणसी की ओर जा रही तेज रफ्तार टूरिस्ट बस से नंदू को टक्कर मार दी। बस के नीचे आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। वाहनों पर

जमकर पथराव कर दिया गया। करीब दो घंटे तक बवाल चलता रहा। बस और आटो में सवार लोग वाहन छोड़ भाग निकले। मौके पर एसओ मंडुवाडीह फरीद अहमद, इंस्पेक्टर कैंट रतन सिंह यादव समेत पुलिस फोर्स पहुंची। लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया।  नंदू के परिवार में पत्नी, तीन बेटे और दो बेटी है। इस दौरान वाराणसी-इलाहाबाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। रात 12 बजे तक पुलिसकर्मी जाम छुड़ाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें