फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशीवासियों के लिए काशी द्वार से बढ़ाई जाए दर्शन-पूजन की समय सीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
- विश्वनाथ मंदिर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने मैदागिन पर रोका
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अव्यवस्थाओं को दूर करने, नेमी दर्शनार्थियों और काशीवासियों के लिए दर्शन-पूजन की समय सीमा बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। रविवार को काशी विश्वनाथ धाम जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने मैदागिन पर ही रोक दिया। एसीपी कोतवाली डॉ. ईशान सोनी को मंडलायुक्त को संबोधित मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर से अक्षय वट को कटवाने का स्पष्टीकरण जनता के सामने आना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। बाबा विश्वनाथ के दरबार में काशी द्वार से काशीवासियों के दर्शन-पूजन की समय सीमा बढ़ाई जाए और नेमी दर्शनाथियों को पहले की तरह उनके दर्शन-पूजन की व्यवस्था की जाए। इस दौरान डॉ. राजेश गुप्ता, वकील अंसारी, सतनाम सिंह, अनुराधा यादव, पूनम विश्वकर्मा,आशीष गुप्ता, प्रमोद वर्मा, विकास कौण्डिल्य, राजेन्द्र गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें