फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन तीन तरफ से कार्रवाई

Thu, 09 Jun 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जेसीबी से ढहाया अतिक्रमण।
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान में तेजी लाते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम ने बुधवार को तीन जोनों में एक साथ कार्रवाई की। तीन तरफ से अभियान चलाकर सैकड़ाें अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। यह अभियान का तीसरा दिन था और दो दिनों की तुलना में आज जेसीबी के अलावा मजदूरों की तादाद भी बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान प्रशासन के कड़े रुख से अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मची रही। तमाम लोग खुद ही अपना अतिक्रमण तोड़ने में लगे थे। भेलूपुर जोन में बंगाली टोला से सोनारपुरा तक, दशाश्वमेध जोन में सिगरा से चंदुआ सट्टी, चेतगंज से बेनियाबाग तक और कोतवाली जोन में विशेश्वरंगज से मछोदरी पार्क तक अभियान के बाद अरसा बाद सड़कें खुली-खुली दिखीं तो अवैध कब्जे हटने से नाले-नालियों का भी स्वरूप सामने आया।


सुबह सात बजे दशाश्वमेध जोन में जोनल अधिकारी अरविंद यादव की अगुवाई में सिगरा के चंदुआ सट्टी से अभियान की शुरुआत हुई। यहां पहले दिन चले अभियान के बाद जिन लोगों ने फिर से कब्जा कर लिया था, उन्हें खदेड़कर अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। इसी जोन में 11 बजे से चेतगंज क्षेत्र में कार्रवाई शुरू हुई। सड़क किनारे दूकान का पल्ला, नाली पर बनी लोहे की ग्रील और टिनशेड सहित अन्य अवैध निर्माण तोड़े गए। अभियान के साथ ही यहां भी तमाम लोग खुद आगे आकर अपना अतिक्रमण हटाते रहे।
विज्ञापन



भेलूपुर जोन में सुबह 11 बजे जोनल अधिकारी अतुल यादव की अगुवाई में दस्ता पहुंचा। बंगाली टोला इंटर कॉलेज से सोनारपुरा तिराहे तक अतिक्रमण हटाया गया। दोपहर 12:30 बजे तक चली कार्रवाई में सड़क, नाले और नालियों पर किए गए दर्जनों अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। गुमटी, खोमचे हटाए गए। पांडेय हवेली, तिलभांडेश्वर, काली बाड़ी, क्षीरसागर से सोनारपुरा तक अभियान चला। चाय की भट्ठियों और चबूतरे तोड़े गए। कई जगह लोगों ने खुद अपने अतिक्रमण हटाए और अवैध निर्माणों को तोड़ा।


कोतवाली जोन में सिटी मजिस्ट्रेट एसएन शुक्ला और जोनल अधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में 11 बजे कार्रवाई शुरू हुई।  दस्ते के मैदागिन चौराहे पर पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। भैरोनाथ चौराहे से विशेश्वरगंज मार्ग पर अतिक्रमण ढहाया गया। कई दूकानदारों ने नाली पाटकर कब्जा कर लिया था, उसे हटाया गया। सड़क तक फैले छज्जे ध्वस्त किए गए। विशेश्वरगंज फल मंडी से सटे ही पक्की दूकान का निर्माण करा लिया गया था, जिसे ढहाया गया। मछोदरी के पास पांच फीट सड़क पर कब्जा कर बनाए गए मकान को तोड़ने के लिए भवन स्वामी के अनुरोध पर दो दिन की मोहलत दी गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें