फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हो गई गलती; चोर को पति समझ कर लेने दी चाबी, खंगाल डाला घर, पुलिस कर रही जांच

Mon, 02 Jun 2025 12:50 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

चौबेपुर थाना क्षेत्र में दो घरों में छत के रास्ते घुसे चोरों ने नकदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए। एक घर में घुसे चोरों को सोती महिला ने पति समझा और आलमारी की चाबी उठाने दी। जिसके बाद आसानी से घटना को अंजाम देकर चंपत हो गए। पुलिस अब इनकी तलाश कर रही है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डुबकियां पहड़ियां गांव में रविवार की भोर दो घरों में छत के रास्ते घुसे चोर नकदी और आभूषण चुरा ले गए। एक घर की महिला तो नींद में चोर को पति समझ कर आलमारी की चाबी उठाने दी और उसने आसानी से पूरा घर खंगाल डाला। भुक्तभोगियों की सूचना पर चौबेपुर थाने की पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची।

विज्ञापन


डुबकियां पहाड़ियां गांव निवासी खरभन चौहान और आजाद अहमद का घर आसपास है। रविवार की भोर दोनों घर की छत के सहारे चोर अंदर घुसे। खरभन चौहान ने बताया कि चोर सोन की दो चेन, तीन जोड़ी झुमका, एक जोड़ी अंगूठी और चांदी के जेवर चुरा ले गए।आजाद अहमद ने बताया कि घर की आलमारी पर उनकी पत्नी आलमारी की चाबी कागज के नीचे ढंक कर रखी थी।

जब चोर चाबी ले रहे थे तो वह नींद में उसे उन्हें पति समझ बैठीं। चोर आलमारी की चाबी लेकर 25 हजार रुपये, सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी और चांदी के जेवर चुरा ले गए। इस संबंध में चौबेपुर थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर जांच की जा रही है। चोरी का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन












 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें