फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मंदिर न्यास ने कहा- युवक ने सुरक्षा घेरा तोड़ा, आरोप भ्रामक व एकतरफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर न्यास ने कहा- युवक ने सुरक्षा घेरा तोड़ा, आरोप भ्रामक व एकतरफा
विज्ञापन




- सीसीटीवी फुटेज जारी करके कहा- एक व्यक्ति ने आरती के समय बैरिकेडिंग कूदकर गर्भगृह में घुसने की कोशिश की

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने बुधवार को वीडियो फुटेज और फोटो के साथ अपना पक्ष रखा। न्यास ने कहा कि जिस व्यक्ति ने विवाद किया था उसे आरती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भंग की थी। इस पर सुरक्षा कर्मियों ने रोका है।
न्यास ने सीसीटीवी फुटेज जारी करके कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति एकपक्षीय और भ्रामक आरोप लगा रहा है। न्यास के अनुसार, संबंधित व्यक्ति ने आरती के समय बैरिकेडिंग कूदकर गर्भगृह में प्रवेश करने का प्रयास किया जिससे मंदिर की व्यवस्था एवं अनुशासन प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यास ने दावा किया कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और उसके स्क्रीनशॉट इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया को उपलब्ध करा दिए गए हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट है कि मंदिर के किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा संबंधित व्यक्ति के साथ न तो किसी प्रकार का भौतिक और न ही शाब्दिक दुर्व्यवहार किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें