फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीएम जन आरोग्य मेले के दिन भी टीबी यूनिट में लटका रहा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित टीबी यूनिट से टीबी की दवाओं के कूड़े में फेंके जाने की घटना के बाद भी लापरवाही कम नहीं हो रही है। रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दिन भी टीबी यूनिट में ताला लटकता रहा। यहां कोई डॉक्टर भी नहीं दिखा। लिहाजा दवा लेने गए लोगों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रविवार को सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन स्वास्थ्य केंद्रों पर होता है। रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला के दिन भी टीबी यूनिट पर ताला लटकता नजर आया। तीखी धूप में मरीज डॉक्टर का इंतजार करते नजर आए लेकिन कोई डॉक्टर नहीं मिले। खरगूपुर गांव निवासी विजय कुमार शर्मा (35), अर्जुनपुर के चंद्रमा प्रजापति (25), सीरिहरा गांव के वीरेंद्र कुमार राजभर (42) सहित कई टीबी मरीज दवा लेने गए थे लेकिन बिना दवा के ही लौटना पड़ा। इधर, टीबी की दवा के कूड़े में मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गया है। मामले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमित कुमार सिंह सहित अन्य डॉक्टर से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। शनिवार को टीबी यूनिट के प्रभारी को स्टॉक रजिस्टर के साथ सीएमओ ने तलब किया था। इस बारे में चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार के दिन टीबी के स्टाफ नहीं आते।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें