फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी, 45 मिनट में 4.1 मिमी बारिश और 14 डिग्री गिरा पारा

विज्ञापन
बुधवार की शाम आई तेज आंधी के साथ हुई बरसात के बाद चांदपुर चौराहा के  आसमान में लालामी छा गई। अम
विज्ञापन
वाराणसी। मई महीने में दूसरी बार बुधवार को अचानक तेज आंधी, बिजली कड़कने और बारिश का दौर शुरू हो गया। सूरज ढलने से करीब डेढ़ घंटा पहले ही दिन में काली रात जैसी घटाएं छा गईं और देखते ही देखते 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने लगी। करीब 45 मिनट में 4.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान तापमान में अचानक 14 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और पारा 40 डिग्री से गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पुरवा और पछुआ हवाओं के टकराने से आंधी और बारिश की स्थिति बनी। बारिश से करीब आधा घंटा पहले ही काशीवासियों को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंधी इतनी तेज थी कि जिले की सड़कों पर लगे कई साइन बोर्ड, पांच से अधिक घरों की दीवारें और 200 से ज्यादा पेड़ गिर गए। इससे 10 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जिले के कई हिस्सों में सड़कों पर पेड़ गिरने से घंटों यातायात बाधित रहा। कैंटोनमेंट क्षेत्र में तेज हवा के चलते साइन बोर्ड सड़क पर गिर गया। इस दौरान दोपहिया वाहन उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। कंदवा में नीम का बड़ा पेड़ सड़क पर गिरने से रास्ता बंद हो गया।
अब लू चलने की संभावना
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से मौसम में सुधार के साथ तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान बढ़ सकता है और एक बार फिर लू चलने की आशंका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पश्चिमोत्तर भाग पर बने चक्रवाती परिसंचरण तथा पुरवा और पछुआ हवाओं की प्रतिक्रिया के चलते आंधी की स्थिति बनी।
विज्ञापन

आंधी, बारिश, बादल और धूप का अद्भुत मेल
आंधी और बारिश के दौरान कुछ देर के लिए सूरज भी निकला और बादल, धूप तथा बारिश का अनोखा दृश्य देखने को मिला। एक ओर अंधेरा था तो दूसरी ओर तेज रोशनी। बादल छंटने के बाद सूरज की पीली चमक ऐसी लग रही थी, मानो अंधेरी गुफा में किसी ने आग जला दी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें