प्रधानमंत्री काशी आने वाले हैं और उनकी जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जानकारी के अनुसार आठ अप्रैल तक मंच तैयार हो जाएगा। पुलिस कमीश्नर और डीएम ने स्थलीय निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मेंहदीगंज में रिंगरोड के किनारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा स्थल पर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंच के निर्माण के साथ ही जर्मन हैंगर और बेरिकैडिंग का काम चल रहा है। रविवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और डीएम एस राजलिंगम ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं भी देखीं। साथ ही कहा कि 11 अप्रैल को होने वाली जनसभा के लिए मंच और टेंट का काम आठ अप्रैल तक पूरा कराएं।
विज्ञापन
मंच बनाने और टेंट लगाने का काम मुजफ्फरनगर की कंपनी टेंट का काम रही है। इसीलिए रविवार को मजदूरों की संख्या बढ़ा दी गई। हेलिपैड भी बन गया है। प्रधानमंत्री जनसभा से पहले काशीवासियों को 3884 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। निरीक्षण के दौरान डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार, एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव, एसडीएम राजातालाब शिवांगी सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।