फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में लोन पर प्याज बेचकर सपाइयों ने जताया विरोध

Sat, 30 Nov 2019 09:48 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
लोन में प्याज देते सपाजन - फोटो : a
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई जिसमे प्याज का दाम आसमान छूता जा रहा के खिलाफ वाराणसी में समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने शनिवार को नेवादा में सांकेतिक विरोधस्वरूप आभूषण की दुकान पर  आधार कार्ड के आधार पर प्याज लोन में दिया। सपा नेता पार्षद कमल पटेल ने कहा कि प्याज की कीमत घटने के जगह लगातार बढ़ रही है और सरकार जमाखोरों पर कोई कार्रवाई नही कर रही।

विज्ञापन


पूर्व पार्षद वरुण सिंह ने कहा कि पहले गरीब प्याज रोटी खाकर भी जीवन यापन कर लेते थे। अब प्याज अनार जैसा मंहगा होता जा रहा, जिससे गरीब नमक रोटी खाने को मजबूर हैं। युवजन सभा पूर्व प्रदेश सचिव सत्यप्रकाश सोनकर सोनू और पूर्व शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष संजय प्रियदर्शी ने कहा कि भाजपा नेताओं को अपना विपक्ष में रहते प्याज के लिए किए विरोध को याद करते हुए अपनी सरकार में भी जनहित में विरोध करते हुए दाम कम करवाना चाहिए।

पूर्व नगर सचिव आलोक गुप्ता और पूर्व कैंट विधानसभा सचिव संजय यादव ने कहा कि सब्जियों के बढ़ते दाम ने आमजन के जनजीवन को सड़क और लाकर रख दिया है । सरकार को ठोस कदम उठाकर महंगाई पर रोक लगानी चाहिए ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें