रामनगर। 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर का 51वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को मनाया गया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा और कमांडेंट डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने सम्मानित किया। परेड ग्राउंड में बैंड डिस्प्ले, ड्रिल, बाढ़ राहत बचाव, स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने वाहिनी के क्वार्टर-गार्ड पर शस्त्र पूजन करके किया। समारोह के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने वाहिनी स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, उन्होेंने पीएसी जवानों की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।