वाराणसी। कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार को बारिश के बाद भी शहरी और ग्रामीण इलाकों में केंद्रों पर लोग सुबह टीका लगवाने पहुंच गए और जैसे ही काउंटर खुला लोगों को टीका भी लगाया गया। कुल 80 केंद्रों पर 7437 लोगों का टीकाकरण हुआ।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 80 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। दो दिन से पहले की तरह अब कहीं टीकाकरण केंद्रों पर कोई न तो लाइन दिख रही है और न ही मारामारी जैसी हालात। हालांकि शहरी इलाकों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में कुछ संख्या में कमी जरूर रही। इस बीच कुल 7437 में से बृहस्पतिवार को 18 से 44 साल के 4439 लोगों को जबकि 45 से अधिक उम्र वाले 2998 लोगों का टीकाकरण हुआ। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि 7437 में सबसे ज्यादा 7224 को पहली डोज जबकि 213 को दूसरी डोज लगाई गई।
बताया कि शुक्रवार को भी 80 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसमें 18 से 44 वालों को 26 और 45 से अधिक उम्र वालों को 54 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा।