फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 309 कोरोना संक्रमित मिले, छह की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तो कम हो रही है, लेकिन मौतों का आंकड़ा नहीं कम हो रहा है। पिछले 3 दिन से कभी छह तो कभी सात मरीजों की मौत हुई है। बृहस्पतिवार को 3750 सैंपलों की रिपोर्ट आई। जिसमें 309 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है जबकि कोविड अस्पतालों में 6 मरीजों ने दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा बीएलडब्ल्यू परिसर में 50 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा आईएमएस बीएचयू में 4, लेडी डॉक्टर हॉस्टल में एक समेत बीएचयू में 10 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, बंगाली बाड़ा, पुलिस लाइन, सदर तहसील, होमी भाभा कैंसर अस्पताल, पांडेपुर, शिवपुर, सुंदरपुर सहित अलग-अलग जगहों से भी मरीज मिले हैं। बृहस्पतिवार को ओरियाना हास्पिटल में सामने घाट निवासी 66 वर्षीय पुरुष, बीएचयू में बड़ागांव की 60 वर्षीय महिला, राजेंद्र बिहार कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय महिला, एपेक्स हास्पिटल में सुंदरपुर निवासी 74 वर्षीय पुरुष, इंदिरा हास्पिटल में सार्थक सर्जिकल सेंटर के 52 वर्षीय पुरुष और रुद्रकाशी हास्पिटल में मौलवी बाग निवासी 72 वर्षीय महिला की मौत हुई। वहीं, होम आइसोलेशन में 501 लोग स्वस्थ हुए। जबकि अस्पतालों से 50 लोग डिस्चार्ज हुए। कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 80164 पहुंच चुका है। जिसमें से 75, 060 डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, 716 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 4388 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें