कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
अब तक 82589 लोगों की रिपोर्ट भी मिल चुकी है जिसमें 76077 लोग निगेटिव और 6512 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 35 और ग्रामीण क्षेत्र में 12 टीमो के माध्यम से रोजाना करीब 2500 सैंपल लिया जा रहा है और होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के लिए भी 33 रैपिड रिस्पांस टीम भी लगाई गई है, जो आयुष काढ़ा सहित अन्य दवाएं भी उपलब्ध करा रही हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण की दर 7.87 प्रतिशत है जबकि रिकवरी 76.22 प्रतिशत और मौत का दर 1.8 प्रतिशत है। शासन के निर्देश पर नियंत्रण संबंधी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
कमांड सेंटर से ले रहे फीडबैक
जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है,सिगरा कोविड कमांड सेंटर से उनका फीडबैक भी लिया जा रहा है। उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देने के साथ ही होम आइसोलेशन में रहने के बारे में भी बताया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित टीम भी मरीजों के फोन पर बातचीत कर रही है।
एक नजर में आंकड़े
- कुल पॉजिटिव 6512
- डिस्चार्ज 2034
- होम आइसोलेशन में स्वस्थ 2965
- (कुल 4999)
- मौत 123