फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दस से पंद्रह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने और दिन में रुकरुक बारिश से गर्मी से राहत मिली है। उधर लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे भी खिल उठे। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में 19.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड किया गया है।
जुलाई के अंतिम सप्ताह में मानसून के कमजोर होने से सभी को बारिश का इंतजार था। अगस्त का महीना शुरू होते ही मानसून भी सक्रिय हो गया। बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। इस बीच बुधवार की तरह ही बृहस्पतिवार को भी दिन में नम हवाओं के चलने क साथ ही झमाझम बारिश हुई। हवा की रफ्तार और इसमें नमी अधिक होने की वजह से बृहस्पतिवार की रात मौसम सुहाना रहा। मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में भी तेजी से गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान जो तीन दिन पहले तक 35 डिग्री सेल्सियस था, बृहस्पतिवार को 32.6 रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। पांच अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहेगा। रुकरुक कर बारिश के साथ हवा चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूख रही धान की फसलों को मिली संजीवनी

भतसार के किसान सुनील पटेल ने कहा कि बारिश से खेत में थोड़ी नमी आ गई है। अभी और बारिश की जरूरत है। वहीं आराजीलाइन के सिहोरवा के किसान शिवपाल शर्मा ने कहा कि यह बारिश खेती के वरदान साबित हो रही है। सूख रही धान की फसलों में जान आ गई है। हालांकि खेती के लिए अभी और बरसात जरूरी है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें