टमाटर महंगाई के चंगुल से नहीं निकल पा रहा है। आलम यह है कि बाजार में इसकी कीमत 240 रुपये किलो बनी हुई है। अगल-अलग बाजारों में ज्यादातर ग्राहक टमाटर का भाव पूछकर ही किनारे हो लेते हैं। वहीं, सस्ता टमाटर बेचने के लिए एनसीसीएफ की तरफ से की जा रही कोशिश रंग ला रही है। बृहस्पतिवार को 70 रुपये किलो टमाटर पाने के लिए मोबाइल वैन के पीछे लोग लाइन में खड़े दिखे। दिनभर में दो टन टमाटर की बिक्री हुई।
बृहस्पतिवार को भरत मिलाप कॉलोनी, कोल्हुआ विनायका और दशाश्वमेध थाना के पास लोगों की कतार लगी रही। क्षेत्रीय प्रबंधक अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पहड़िया मंडी के गेट नंबर एक, बौलिया चौराहा, सिद्धगिरी बाग में आशीर्वाद कॉलोनी, गोलगड्डा चौराहे के पास मनहर में टमाटर की बिक्री होगी।
प्याज भी दिखाने लगा भाव
प्याज का दाम भी पांच रुपये बढ़कर 30 रुपये किलो बिक रहा है। व्यापारी नंदलाल जायसवाल ने बताया कि इस बार प्याज की खोदाई के दौरान ही बारिश होने से प्याज भीग गया। इसलिए खराब हो गया। इसलिए आगे और महंगा होगा।