फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की समस्याएं अब तीन दिन में होंगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अब छात्रों की समस्या तीन दिन में दूर होगी। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की पहल पर छात्र शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। शुल्क से लेकर प्रशासनिक समस्याओं के लिए हर संकाय में एक-एक प्रकोष्ठ व अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि छात्र शिकायत निवारण प्रकोष्ठ संकाय तथा विभाग स्तर पर शिकायतों का निवारण करेगा। मानविकी संकाय में डॉ. विजय कुमार रंजन, समाज विज्ञान संकाय में डॉ. राकेश कुमार तिवारी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय में डॉ. अखिलेश चंद यादव, समाज कार्य संकाय में डॉ. अनिल कुमार, विधि संकाय में डॉ. शिल्पी गुप्ता, शिक्षा संकाय में डॉ. कुंदन सिंह, वाणिज्य एवं प्रबंध संकाय में डॉ. धनंजय विश्वकर्मा, पुस्तकालय में विजय प्रताप सिंह, प्रशासनिक व परीक्षा संबंधित कार्य के लिए सहायक कुलसचिव हरिश्चंद्र, छात्र कल्याण के लिए अमिताभ कुमार सिंह, शुल्क की समस्या के लिए डॉ. जयशंकर प्रसाद सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। छात्र अपनी शिकायतें प्रकोष्ठ में दर्ज करा सकेंगे। तीन दिन के अंदर छात्रों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें