फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पांच दिसंबर तक खुला रहेगा पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के संबद्ध महाविद्यालयों ने आंतरिक मूल्यांकन के अंक पोर्टल पर फीड नहीं किया है। इसके कारण शास्त्री के परीक्षा परिणाम जारी नहीं हो सके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे महाविद्यालयों को आंतरिक मूल्यांकन के अंक को फीड करने के लिए एक मौका दिया है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने पोर्टल को खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि छात्रहित में सेमेस्टर के पोर्टल को पांच दिसंबर तक खोला गया है। जिन महाविद्यालयों के प्राचार्य ने अपने छात्रों का आंतरिक मूल्यांकन संबंधी अंक फीड नहीं किए हैं, वे सभी अनिवार्य रूप से पांच दिसंबर तक अंक फीड कर दें। इसके बाद 200 रुपये प्रति छात्र की दर से विलंब शुल्क महाविद्यालय कोष में जमा करने पर ही आंतरिक मूल्यांकन का अंक अंकित कराकर परीक्षाफल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें