फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बकाया भुगतान के लिए बज रही फोन की घंटी, सुबह-सुबह टीम भी धमक रही

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बिजली निगम की ओर से बकायेदारों से बकाया मांगने के लिए उनके फोन की घंटी बजाई जा रही है। सुबह-सुबह टीम घर धमक जा रही है। ऐसे उपभोक्ता जिनका 10 हजार से एक लाख और एक लाख से अधिक का बकाया है, उन्हें जल्द भुगतान करने को कहा जा रहा है। शहरी क्षेत्र में दो हजार से अधिक उपभोक्ता हैं, जिन पर 50 करोड़ से अधिक का बकाया है। इनमें सरकारी कार्यालय, घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ औद्योगिक इकाई चलाने वाले भी शामिल हैं।
विज्ञापन

विद्युत नियामक आयोग की ओर से पिछले महीने सुनवाई में राजस्व वसूली की समीक्षा में इस पर विशेष ध्यान देने को कहा गया था। अब पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से उपकेंद्र वार बकायेदारों को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उपकेंद्रों पर 10 हजार से अधिक और एक लाख तक के बकायेदारों की सूची लगाई जा रही है। फिलहाल डिस्प्ले पर संख्या ही लिखी है, लेकिन जल्द ही टॉप टेन बकायेदारों की सूची बनेगी।
घर पर धमक रही बिजली निगम की टीम
अधिशासी अभियंता के निर्देशन में टीम बकायेदारों के घर भी सुबह-सुबह पहुंच जा रही है। बकायेदारों का दरवाजा खुलवाकर भुगतान की अपील की जा रही है। हर दिन उपकेंद्र से फोन कर बकाया मांगा जा रहा है। शहरी क्षेत्र में विद्युत वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता वीपी कठेरिया ने बताया कि 991 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन पर बिजली बिल का 23 करोड़ बाकी है। एक लाख और उससे अधिक के बकाये वालों की संख्या अधिक है। अधीक्षण अभियंता द्वितीय अनूप कुमार का कहना है कि 10 हजार से एक लाख और एक लाख से अधिक के बकायेदारों की संख्या 1100 है। इन उपभोक्ताओं पर 28 करोड़ का बकाया है। कई बार अपील के बाद भी जब भुगतान नहीं हुआ तो उन्हें फोन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ता समय पर बिजली का बिल जमा करें। बकायेदारों की सूची उपकेंद्रों पर लगवाई गई है। उपकेंद्रों पर लगी सूची को अपडेट करने को कहा गया है। जल्द ही टॉप 10 बड़े बकायेदारों की सूची भी लगेगी। ताकि समय से बिल जमा हो सके। -अरविंद कुमार सिंघल, मुख्य अभियंता
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें