फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का भी आदेश नहीं मानते बनारस के अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) शतरूद्र प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आदेश बनारस के अफसर नहीं मानते हैं। सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर सपा एमएलसी ने कहा कि हालही में वाराणसी दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा था कि जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करें। इसके आधार पर वाराणसी के विकास की कार्ययोजना तैयार करें। लेकिन ना तो वर्चुअल बैठक कराई गई। न ही किसी जनप्रतिनिधि से संवाद किया गया। एमएलसी ने बनारस के अफसरों से कहा कि हफ्ते, पाक्षिक या महीने में एक बार जनप्रतिनिधियों से संवाद करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वाराणसी की किसी भी योजना चाहे वह स्मार्ट सिटी की हो या फिर सिटी डेवलपमेंट प्लान। उससे हर जनप्रतिनिधि अनजान है। जनप्रतिनिधियों से मशविरा किए बगैर यहां विकास थोपा जा रहा है। पुलिस वाले तो अपने महानिदेशक का ही आदेश नहीं मानते हैं। पुलिस महानिदेशक के निर्देश के बाद भी कानून व्यवस्था के मद्देनजर किसी जनप्रतिनिधि से संवाद नहीं किया गया। पिछले दो महीने में शहर के अंदर महिलाओं से चेन स्नेचिंग हुई है। किन्तु पुलिस कमिश्नर ने जनप्रतिनिधियों के साथ न तो गोष्ठी की और न ही विचार विमर्श किया। पुलिस मित्र की घोषणा सिर्फ कागजों और जबान पर ही है, व्यवहार में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें