देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान एक परिवार में खुशियां आई तो इसे यादगार बनाने के लिए घरवालों ने शिशु का नाम ‘कोरोना’ रख दिया। बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के सीयर पुलिस चौकी के होमगार्ड रियाजुद्दीन की पत्नी शमा परवीन ने शुक्रवार की रात्रि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर स्थित महिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया।