फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: उच्च शिक्षा में परिणाम आधारित पाठ्यक्रम निर्माण की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम में वक्ताओं ने उच्च शिक्षा में प्रभावी मॉड्यूल के निर्माण पर चर्चा की। जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय शिक्षा विभाग के प्रो. जेएन बालिया ने कहा कि उच्च शिक्षा में परिणाम आधारित पाठ्यक्रम निर्माण की जरूरत है। इसमें शिक्षकों के प्रशिक्षण की भी अहम भूमिका है।
विज्ञापन

पायलट ट्रेनिंग प्रोग्राम फॉर एजुकेटर्स टू बी एंगेज्ड ऐज रिसोर्स पर्सन इन एचईआईज विषयक कार्यक्रम में प्रो. बालिया ने पाठ्यक्रम निर्माण के उद्देश्यों और कार्यान्वयन रणनीतियों पर चर्चा की। इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज में पर्यावरण अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. उमेश कुमार सिंह ने पर्यावरणीय जागरूकता, सतत विकास की आवश्यकता को महत्वपूर्ण बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, गुजरात, तेलंगाना सहित देश के 9 से अधिक राज्यों के 28 से अधिक प्रतिभागी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें