फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कैश काउंटर को निजी कंपनी को देने के विरोध में उतरे बिजली कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बिजली निगम के तहत उपकेंद्रों पर बिल जमा करने वाले कैश काउंटर को चलाने की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को देने का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने शुक्रवार को विरोध जताया। बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन कर इस फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर निजीकरण का विरोध लंबे समय से चल रहा है। समिति के मीडिया सचिव अंकुर पांडेय ने कहा कि वाराणसी सहित अन्य जिलों में ऊर्जा प्रबंधन की ओर से कैश काउंटर को एक निजी कंपनी के माध्यम से संचालित करवाने का निर्णय लिया गया है, जो कि गलत है। उन्होंने बताया कि हाल ही में निदेशक वाणिज्य से मिलकर पूरे मामले को उनके सामने रखा था। इसमें बताया गया कि कि हाल ही में चंदौली सहित अन्य जनपदों में विभागीय कर्मचारियों को हटाकर निजी कंपनी के लोगों को राजस्व वसूली में लगाया गया था। लेकिन पिछले महीने की रिपोर्ट में ही संबंधित खंड का राजस्व कम होने के बाद अधिकारियों ने फिर विभागीय कर्मचारियों को लगा दिया। इसके बाद भी कैश काउंटर का काम देने का फैसला गलत है। चेतावनी दी कि निजीकरण का फैसला बंद नहीं हुआ तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा। सभा को अरुण कुमार, रमेश कुमार, अनुराग मौर्य, शिवम,कमलेश यादव ने संबोधित किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें