फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नानक नाम जहाज है चढ़े सो उतरे पार...

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरुनानक देव के 555वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारे में आस्था का उमड़ा रेला, 30 हजार संगत ने छका लंगर
विज्ञापन

- अमृतसर, शिमला के रागी जत्था ने शबद कीर्तन से गुरुवाणी का किया बखान
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। गुरुनानक देव के 555वें प्रकाशोत्सव पर्व पर शुक्रवार को सिख संगत के घर से लेकर गुरुद्वारे तक भक्ति के साथ उल्लास, उमंग और उत्साह छाया रहा। संगत ने गुरुग्रंथ साहिब के दर पर मत्था टेका और भजनों व निर्गुण गीतों से गुरुबंदगी की। गुरुबाग गुरुद्वारा में आकर्षक सजावट हुई थी तो शबद कीर्तन के साथ आस्था के स्वर गूंजते रहे। अटूट लंगर छकने के लिए यहां भीड़ उमड़ी रही।
कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव को लेकर सिख पंथ में तीन दिनों से उत्सवी माहौल है। शुक्रवार को सुबह से ही संगत के मत्था टेकने का सिलसिला शुरू हुआ, जो रात तक चलता रहा। सुसज्जित गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन के लिए दिन में काफी भीड़ रही। सुबह शहाना स्वागत, नाम सिमरन, पाठ सुखमनी साहिब, आसा दी वार कीर्तन हुआ। शिमला व अमृतसर से आए रागी जत्था ने संगत को निहाल किया। जगतार सिंह, गुरप्रीत सिंह, नरिंदर सिंह ने सबद कीर्तन कर गुरुवाणी का बखान किया। नानक नाम जहाज है चढ़े सो उतरे पार..., सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानण होआ..., ज्यों कर सूरज निकलाया, तारे छिपे अंधेर पलोवा..., निर्गुण राख लिया सतन का सदका... आदि भजनों और निर्गुण गीतों से गुरुबंदगी की। गुरुनानक इंग्लिश स्कूल व खालसा बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी शबद गायन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

रवींद्र जायसवाल, अजय राय ने भी छका लंगर
गुरुद्वारे में 30 हजार से अधिक संगत ने लंगर छका। प्रदेश के राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, पार्षद सिंधु सोनकर आदि ने भी गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन किए और इसके बाद लंगर छका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें