फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान के लिए असुरक्षित गंगाजल प्रधानमंत्री के प्रयासों से आचमन योग्य बना : योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

स्नान के लिए असुरक्षित गंगाजल प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से आचमन योग्य बना : योगी
- नमो घाट के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोले- देश का सबसे सुंदर और बड़ा है यह घाट
- काशीवासी इसे कहते हैं नरेंद्र मोदी घाट


माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले जहां गंगा के जल को स्नान के लिए असुरक्षित माना जाता था, वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और नमामि गंगे परियोजना के तहत किए गए प्रयासों के कारण गंगा जल आचमन के योग्य हो गया है।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को नमो घाट के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिसे नमो घाट के रूप में जाना जाता है, उसे काशी की जनता नरेंद्र मोदी घाट कहकर प्रधानमंत्री के प्रति अपना आभार प्रकट करती है। यह केवल एक घाट नहीं है, बल्कि एक अद्वितीय स्थल है। पहले यह क्षेत्र गंदगी और अंधेरे में डूबा रहता था, जहां लोग आने से डरते थे। मगर, अब यह सबसे सुंदर और लंबा घाट बन चुका है। घाट पर जी-20 शिखर सम्मेलन और काशी तमिल संगमम जैसे भव्य कार्यक्रम हो चुके हैं। पिछले दस साल में बाबा विश्वनाथ की नगरी ने अपने रूप और पहचान में अद्भुत बदलाव देखा है।
विज्ञापन

अब 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु आराम से कर सकते हैं दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से काशी की पहचान बदल गई है। अब पहचान स्वच्छ और सुंदर घाटों, विश्वनाथ धाम, चौड़ी फोरलेन व सिक्स लेन सड़कों, उत्कृष्ट ट्रेन कनेक्टिविटी और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जैसी परियोजनाओं से होती है। पांच साल पहले काशी विश्वनाथ धाम में मात्र 50 श्रद्धालु मुश्किल से दर्शन कर पाते थे। अब 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु आराम से दर्शन कर सकते हैं। विशेष अवसरों पर यह संख्या लाखों में पहुंच जाती है। काशी के विकास और विरासत को विश्व स्तर पर एक नई पहचान मिली है।

पांच-पांच दीप जलाकर देव दीपावली महोत्सव का हुआ शुभारंभ
नमो घाट पर स्थित नमो मुद्रा के समीप पांच-पांच दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों ने देव दीपावली महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुईं, जिसमें ओडिशा के कलाकारों के ग्रुप ने नमो-नमो गीत पर नृत्य किया। इसके बाद यूएसए और ऑस्ट्रेलिया के कलाकारों ने कुचिपड़ी डांस फॉर्म में कॉस्मिक शिवा थीम पर प्रस्तुति दी।
-

काशी को एक नई वैश्विक पहचान मिली है
मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी को विकास और विरासत के संगम के रूप में एक नई वैश्विक पहचान मिली है। इसका काशीवासियों ने अपनी आंखों से साक्षात्कार किया। यहां के इन्फ्रास्ट्रक्चर को नई गति मिली और अनेक कार्य संपन्न हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश का पहला वाटर-वे जो हल्दिया तक जाता है, यहीं से शुरू होता है। काशी में 700 से ज्यादा नावें सीएनजी से संचालित होती हैं। इससे प्रदूषण कम हुआ है।

-
नमो घाट के उद्घाटन ने देव दीपावली के आनंद को बढ़ाया


सीएम योगी ने कहा कि नमो घाट के उद्घाटन ने देव दीपावली के आनंद को कई गुना बढ़ा दिया। देव दीपावली को देवताओं की दीपावली बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से यह पर्व अब वैश्विक मंच पर विशेष पहचान बना चुका है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से कामना की कि देव दीपावली का पर्व सभी के जीवन में उल्लास और आनंद लेकर लाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने गुरुनानक देव के 555वें प्रकाश पर्व और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजाति गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं।
-
हर हर महादेव के उद्घोष के बीच हुआ उद्घाटन

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में जैसे ही भव्य नमो घाट का उद्घाटन हुआ, वैसे ही काशी की जनता ने हर-हर महादेव का जयघोष किया। डमरू वादन व शंखनाद के बीच शिलापट्ट का अनावरण कर नमो घाट को लोकार्पित किया गया।

सीएम योगी ने उपराष्ट्रपति का किया स्वागत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अंगवस्त्र पहनाकर और नमो घाट पर स्थापित नमो मुद्रा को स्मृति चिह्न के रूप में भेंट कर स्वागत किया। वहीं, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उपराष्ट्रपति की पत्नी सुदेश धनखड़ का स्वागत गणेश की प्रतिमा भेंटकर किया। विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव ने राज्यपाल का स्वागत किया। प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का अभिनंदन किया। विधायक शहर दक्षिणी डॉ. नीलकंठ तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।
विज्ञापन

-
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
मेयर अशोक तिवारी, एमएलसी धर्मेंद्र राय, विधायक सुनील पटेल, एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें