फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: भैंस चोरी करने पहुंचे थे बदमाश, युवक के शोर मचाने और विरोध करने पर मार दी गोली

Mon, 10 Jan 2022 06:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

घायल पार्थ को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह एक निजी कालेज में बीएससी का छात्र है और पिता दुबई की एक निजी कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में फूलपुर थाना क्षेत्र के दारापुर में रविवार देर रात भैंस चोरी का विरोध करने पर युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस का ग्रामीणों ने विरोध किया। कठिराव चौकी इंचार्ज प्रद्युम्नमणि त्रिपाठी ने बदमाशों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन


दारापुर (असवारी) निवासी कन्हैया पटेल का 23 वर्षीय पुत्र पार्थ घर के बाहर बरामदे में सोया था। रविवार की देर रात कुछ लोग पिकअप से आए और उसकी भैंस को लादकर ले जाने लगे। आहट सुनते ही पार्थ की नींद खुल गई और शोर मचाते हुए बाहर निकला तो भैंस चोरी करने आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली उसके चेहरे को छूते हुए निकल गई लेकिन छर्रे से उसका चेहरा झुलस गया।

विज्ञापन

परिजनों ने उसे काजिसराय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पार्थ एक निजी कालेज में बीएससी का छात्र है और पिता दुबई की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। बदमाश इससे पहले थाना क्षेत्र के खरका निवासी बचाऊ यादव, बचौरा निवासी रमेश हरिजन की भी भैंस चुरा ले गए। यहां भी एक युवक के विरोध करने पर ईट से हमला कर दिया। जिससे उसके पैर में चोट आई।

घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं अब तक कई पशुओं के चोरी की घटना होने से ग्रामीणों में रोष व भय व्याप्त है। इसी थाना क्षेत्र में पहले भी चार से पांच बदमाशों ने तीन स्थानों पर लूट का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस अभी तक मामले में कुछ कर नहीं पाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें