फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की सालगिरह पर मिली चेन छीनकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
खोजवां स्थित जगरनाथधाम कॉलोनी मोड़ के समीप शुक्रवार दोपहर दर्शन कर घर लौट रही महिला की चेन बाइक सवार बदमाशों ने छीन ली। जब तक महिला शोर मचाती तब तक नकाबपोश बाइक सवार बदमाश चेन छिनैती कर दुर्गाकुंड की ओर भाग निकले। सूचना पर पहुंची खोजवां चौकी और दुर्गाकुंड चौकी की पुलिस आधे घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। भेलूपुर इंस्पेक्टर ने संज्ञान लिया तो खोजवां पुलिस चौकी ने सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार डेढ़ लाख कीमती चेन पति ने शादी की सालगिरह पर उपहार में दिया था। भेलूपुर थाना अंतर्गत जगरनाथ धाम कालोनी निवासिनी मंजू सिंह दोपहर में दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर दर्शन को गईं थी। कालोनी मोड़ से पहले तीन फीट की एक गली से होकर घर की ओर जाने को जैसे ही आगे बढ़ीं कि एक युवक तेजी से आया और झपट्टा मारकर महिला की गले से छीनकर कुछ दूरी पर खड़े एक बाइक सवार के संग दुर्गाकुंड की ओर भाग निकला।
महिला ने शोर मचाकर पकड़ने की आवाज लगाई, लेकिन कोई आगे नहीं आया। चेन स्नेचिंग की घटना से बदहवाश महिला ने वारदात की सूचना घर पहुंचकर परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत भेलूपुर पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। खोजवां स्थित प्रेम तिराहे के पास कालोनी में चेन स्नेचिंग की घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। बीच बार्डर लाइन पर घटना होने के चलते दुर्गाकुंड पुलिस चौकी और खोजवां पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में भेलूपुर इंस्पेक्टर ने संज्ञान लिया तो खोजवां चौकी पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी।
विज्ञापन

पखवारे भर में भेलूपुर में पांचवीं घटना
कमिश्नरेट में चेन स्नेचरों पर लगाम नहीं है। भेलूपुर और लंका थाना क्षेत्र में हफ्ते भर में दो से तीन चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो रही हैं। 31 मई से लेकर अब तक सिर्फ भेलूपुर थाने में चेन स्नेचिंग की यह पांचवीं वारदात है। इसमें दो मामलों को ही पुलिस सुलझा पाई है। इन घटनाओं को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि फैंटम और चौकी प्रभारी कभी गश्त नहीं करते हैं। घटना होने के बाद ही इलाके में दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें