फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप लूटकांड में शामिल बदमाश को चंदौली पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप सेल्समैन से 64 हजार लूट मामले के आरोपी को चंदौली की अलीनगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में दबोच लिया। फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश 25 हजार का इनामी है। कब्जे से लूट के 49 हजार रुपये, असलहा और कारतूस बरामद किया गया। बुधवार रात भीखीपुर स्थित पेट्रोल पंप पर असलहा सटाकर बदमाशों ने सेल्समैन से लूट की थी।
विज्ञापन

मिर्जामुराद थाना प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि अलीनगर थाना क्षेत्र में गिरफ्तार बदमाश जौनपुर जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत मझगवांकला गांव निवासी दिनेश सोनकर है, जिसे अलीनगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोचा। लूट कांड में शामिल अन्य बदमाश आशीष विश्वकर्मा, अनिल सोनकर व सूरज गिरी उर्फ बाबा पंडित नामक तीन लुटेरों की तलाश जारी है। गिरफ्तार बदमाश दिनेश 25000 का इनामी है। इसके खिलाफ मिर्जामुराद थाने में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है और इसका आपराधिक इतिहास चंदौली जिले के मुगलसराय, अलीनगर व जौनपुर जिले के जलालपुर व वाराणसी के फूलपुर, शिवपुर व मिर्जामुराद थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें